Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक में 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर, दो मिनट में पढ़े सभी फैसले

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है। Dhami Cabinet Decision 11 March इस महत्वपूर्ण बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा और धन सिंह रावत मौजूद रहे। मंत्रिमंडल की बैठक कई मायने में बेहद खास मानी जा रही है। क्योंकि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मंत्रिमंडल की बैठक खत्म होने के बाद सचिव शैलेश बगौली ने बताया धामी मंत्रीमंडल की बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इन प्रस्तावाों में उत्तराखंड सेवा नीति को मंजूरी, लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के लिए नीति संशोधन, पांच दिवसीय हेली दर्शन का कार्यक्रम के आयोजन पर धामी कैबिनेट ने मुहर लगाई है।

ये फैसले हुए

  • स्वास्थ्य– अटल आयुष्मान योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में डायलसिस सेंटर पर 100% प्रतिपूर्ति सरकार देगी
  • कौशल विकास– वर्ल्ड बैंक के सहयोग से 630 करोड़ का होगा वर्कफोर्स डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी। पहले 450 करोड़ था।
  • आईटीआई समेत तमाम काम होने से लखवाड़ परियोजना के तहत विस्थापन नीति को मंजूरी।
  • उत्तराखंड सेवा क्षेत्र नीति के प्रख्यापन को मंजूरी। यू्आईडीबी संचालित करेगा। 2030 तक कि नीति है। निवेश की न्यूनतम सीमा अलग अलग रखी गई है। सब्सिडी की सीमा कुल निवेश का 25% या 100 करोड़ होगी।
  • राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान देहरादून और अल्मोड़ा की सेवा नियमावली को मंजूरी।
  • गढ़ी नेगी क्षेत्र काशीपुर को नगर पंचायत बनाया।
  • 100 छात्रों को 5000 प्रति माह, जो पीएचडी कर रहे हों, कहीं और से कोई स्कॉलरशिप न मिल रही हो।
  • सुप्रीम के आदेश के तहत प्राथमिक शिक्षक भर्ती में बीएड की अनिवार्यता खत्म।
  • पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, ओम पर्वत का 5 दिवसीय हेली दर्शन होगा। छह माह के लिए ट्रायल होगा. पैकेज टूर होगा। पर्यटन विभाग के इस प्रस्ताव पर मुहर
  • कैंसर हॉस्पिटल हर्रावाला और मातृ हॉस्पिटल पीपीपी मोड में चलेगा।