उत्तराखंड के 28 किसान सीखेंगे खेती की नई तकनीक! | Uttarakhand News | GaneshJoshi

Spread the love

उत्तराखंड में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से देहरादून जनपद के 28 चयनित कृषकों के एक दल को आज गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के लिए रवाना किया गया है। उद्यान विभाग के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जहां किसान पांच दिनों तक आधुनिक और वैज्ञानिक खेती के गुर सीखेंगे। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पॉलीहाउस के माध्यम से सब्जियों और उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, फसलों की गुणवत्ता सुधारने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।