सर्दियों में बिजली संकट पर राहत!केंद्र से उत्तराखंड को 73 मेगावाट अतिरिक्त बिजली!| Uttarakhand News

Spread the love

आगामी सर्दियों में संभावित बिजली संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी राहत देते हुए केंद्रीय उत्पादन केंद्रों के अनआवंटित पूल से 73 मेगावाट (MW) अतिरिक्त बिजली के आवंटन को मंजूरी दे दी है। यह विशेष व्यवस्था 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। सर्दियों के दौरान ठंड बढ़ने से बिजली की मांग तेजी से बढ़ती है, जबकि राज्य के जलविद्युत गृहों में नदियों का जलस्तर घटने से उत्पादन काफी नीचे आ जाता है। इस व्यवस्था के तहत माहवार आपूर्ति तय की गई है, जिसमें अक्टूबर में 5 मेगावाट, नवंबर में 8 मेगावाट, दिसंबर में 16 मेगावाट, चरम ठंड वाले महीने जनवरी 2027 में सर्वाधिक 19 मेगावाट, फरवरी में 16 मेगावाट और मार्च में 9 मेगावाट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी जाएगी।