ऋषिकेश के खदरी में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां और उसकी 2 साल की बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद मां बेटी के परिजन उन्हें एम्स अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सुमन (26 वर्ष) पत्नी हरपाल और सृष्टि बेटी हरपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों द्वारा अब बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से 2 साल की नन्ही बच्ची ने अपनी मां की गोद में ही दम तोड़ दिया। जानकारी देते हए स्थानीय निवासी राजेंदर सिंह ने बताया कि देवप्रयाग भरपूर पट्टी ग्राम सभा सैड की रहने वाली मां-बेटी की मौत की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर है।
महिला अपनी बेटी और बेटे के साथ सड़क से अपने घर जा रही थी, तभी महिला का पैर सड़क पर भरे पानी में पड़ा और महिला गिर गई उसके साथ उसकी बेटी भी थी उस वक्त। बेटे ने मां को गिरते देखा और वह अपने घर की ओर भागा घर से बाकी लोगों को बुला कर लाया तो उन्होंने देखा कि बिजली के पोल से एक बिजली की तार टूट कर सड़क पर गिरी हुई थी। तार में करंट का फ्लो था। इसी करंट की चपेट में आने से मां और बेटी की मौत हो गई। देर रात एम्स परिसर से हंगामा ।
घटना के बाद एम्स ऋषिकेश में ग्रामीणों ने किया हंगामा, बिजली विभाग के अधिकारियों को सस्पेंड करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी। अधिशासी अभियंता शक्ति सिंह में पीड़ित परिवार को आठ लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा। उसके बाद परिजन भड़के।