उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय का घेराव किया गई. जिसमें आरोप लगाया गया कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रैली स्थल का शुद्धि करण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के मांग की गई थी. लेकिन अभी तक भी कोई कार्यवाही नहीं की गई. जिसके बाद आज पुलिस मुख्यालय का घेराव किया गया. जहाँ घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए है।