नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग तेज!बेमियादी धरने पर उतरे लोग, बाजार भी बंद!

Spread the love

नई टिहरी जिला मुख्यालय के समीप ईणिया प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर आंदोलन अब तेज हो गया है। इसके तहत रविवार को नई टिहरी-बौराड़ी बाजार बंद कर मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष मोर्चा के द्वारा बौराडी स्टेडियम से लेकर मोलधार और गीता भवन होते ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश चौक तक गर्जना रैली निकालकर गणेश चौक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जिसमें की पहले दिन नागरिक मंच के 10 सदस्यों ने धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान आंदोलनकारी ने कहा कि 31 जुलाई को जिला मुख्यालय नई टिहरी में जन आक्रोश रैली निकाली गई थी अौर नई टिहरी शहर भर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरण अभियान 15 अगस्त तक चलाया गया और श्रीदेव सुमन पार्क नई टिहरी में संघर्ष मोर्चा के द्वारा सत्याग्रह आंदोलन पर शुरू किया गया लेकिन जब सरकार और जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर कोई ठोस निर्णय 16 दिनों के भीतर न निकलने के चलते अब आंदोलन तेज कर दिया है जिसके तहत अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है।

वहीं संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष डॉ राकेश भूषण गोदियाल ने कहा की मेडिकल कॉलेज की स्थापना होना टिहरी जिला मुख्यालय के आसपास अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पूर्व में दो-दो मुख्यमंत्रीयों की घोषणा के बावजूद भी जिला मुख्यालय के समीप इणिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना नहीं हो पाई है। जबकि स्थानीय विधायक बार-बार कहते आए हैं कि मेडिकल कॉलेज स्थापना ईणिया में होगा। लेकिन स्वास्थ्य लेकिन स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के द्वारा गजा क्षेत्र में बनाने को लेकर टिहरी और नरेंद्रनगर में बांटने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक टिहरी जिला मुख्यालय के समीप मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बल्कि आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्मिक अनशन भूख हड़ताल जैसे आंदोलन शुरू किए जाएंगे।