उत्तराखंड के चमोली में NTPC की तपोवन-विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में पानी के रिसाव के बाद सुरक्षाकर्मियों ने सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कैविटी (दरार) को भरने के लिए तकनीकी टीम मौके पर मौजूद है और एहतियात के तौर पर टनलिंग का काम रोक दिया गया है। इस घटना के बाद पीपलकोटी हादसे के मद्देनजर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।