घर से भागे थे… फिर चाट बेचनी पड़ी! हरक सिंह रावत की जिंदगी के संघर्ष की कहानी! | Uttarakhand News

Spread the love

चाय वाला प्रधानमंत्री के बाद अब चाट वाला हरक सिंह रावत भी सामने आया है। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत लगातार संगठन की मजबूती पर काम कर रहे है। जिसके लिए अन्य दलों के नेताओं का भी रोजाना कांग्रेस पार्टी में स्वागत हो रहा है। वही आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे डी के पाल का हरक सिंह रावत ने कांग्रेस संगठन में स्वागत किया है। साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते हुए हरक सिंह रावत ने अपने संघर्ष की कहानी को भी सामने लाने का काम किया। हरक का कहना है कि चुनाव में लोग झूठ बोलकर जनता को बहकाने का काम करते है. कोई अपने को चाय बेचने वाला बताता है तो कोई अपने को जमीन से जुडा. संघर्ष उन्होंने भी बहुत किया है। हरिद्वार स्टेशन पर खुद उन्होंने भी चाय और चाट बेचने का काम किया है, लेकिन उसको झूठ बोलकर जनता के सामने नहीं लाते। इसलिए प्रत्याशी कोई भी हो हमें केवल हाथ के पंजे का निशान देखकर वोट करना है।