केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को IRCTC एजेंट बताकर यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त प्रत्येक यात्री से तीन हजार रुपए लेकर दर्शन कराने का झांसा दे रहा था। इस फर्जीवाड़े में कुछ स्थानीय व्यक्ति भी मिले हुए हैं। जिन की जांच की जा रही है। आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि बीते 8 जून को चौकी केदारनाथ पर सूचना दी गई कि चिराग नाम के व्यक्ति द्वारा किसी स्थानीय व्यक्ति एवं होटल मालिक के साथ मिलकर यात्रियों को वीआईपी दर्शन कराने का झांसा दे रहा है। जिस व्यक्ति द्वारा एक ग्रुप के 10 लोगों से 3-3 हजार रुपये (कुल 30,000 रुपये) की धोखाधड़ी की गई है।