हरिद्वार जिले के नजीबाबाद हाईवे पर श्यामपुर क्षेत्र में कांगड़ी फ्लाईओवर पर मंगलवार देर रात हुए ट्रैक्टर व स्कूटी की भिड़ंत में बुजुर्ग दंपति व उनके नाती की मौत हो गई। Haridwar Scooty Tractor Accident परिवार के तीन सदस्यों की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, श्यामपुर में हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की पहले एक स्कूटी की टक्कर हुई। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को पकड़ लिया। अंधेरे में मौका पाकर ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद 52 वर्षीय वीर सिंह अपनी पत्नी 50 वर्षीय मंजू देवी और पांच वर्षीय पोते शिवा सिंह के साथ स्कूटी से हरिद्वार से गाजीवाली गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान श्यामपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर पर उनकी स्कूटी आधारी सड़क घेरकर खड़ी उसी ट्रैक्टर ट्रॉली से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते सीओ अवनी तिवारी मौके पर पहुंचीं और तत्काल अपने वाहन से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।