रुद्रप्रयाग में नहाते समय संगम पर बहा राजस्थान का युवक, नही लगा कोई सुराग

अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम पर नहाते समय युवक तेज बहाव में बहकर डूब गया। युवक के नहाने व डूबने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Share

रुद्रप्रयाग जिले के अलकनंदा और मंदाकिनी संगम पर नहाते वक्त एक युवक का अचानक पैर फिसल गया। Young Man Drowned In Rudraprayag Sangam  वह अलकनंदा की तेज लहरों के बीच बह गया। एसडीआरएफ, पुलिस और जल पुलिस ने युवक की खोजबीन की पर उसका कुछ सुराग नहीं लग सका। युवक के नहाने व डूबने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी 25 वर्षीय जगदीश प्रसाद अपने कुछ साथियों के साथ शुक्रवार सुबह 7 बजे करीब रुद्रप्रयाग अलकनंदा मंदाकिनी संगम पर नहाने पहुंचा। जगदीश के साथ ही अन्य साथ ही भी नदी किनारे नहाने लगे। अन्य साथी नहाकर वापस लौट आए तो जगदीश नहाता ही रहा।

इस बीच उसके साथी वीडियो बनाने लगा। इसी बीच अचानक जगदीश का पैर फिसला और वह अलकनंदा नदी की तेज लहर में बहने लगा। जब तक साथी जगदीश को बचाने का प्रयास करते तब तक युवक नदी में डूब चुका था। घटना के बाद जगदीश के साथियों ने पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। देर शाम तक खोजबीन की गई, मगर फिर भी युवक का कुछ भी पता नहीं लग सका है। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया युवक की खोजबीन की जा रही है। नदी का जल स्तर बढ़ा होने के कारण युवक का पता लगाने में दिक्कत आ रही है।