पहाड़ से दुखद खबर: घास काटने गई महिला की पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत, गांव में पसरा मातम

हल्द्वानी में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट की पत्नी कमला देवी की खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Share

पहाड़ों पर जीवन कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा हुआ है। इन्हीं चुनौतियों के बीच उत्तराखंड के लोग जीवन जीते हैं। woman falling ditch in haldwani मगर दुर्भाग्य से कभी-कभी यह चुनौतियां जानलेवा साबित होती हैं। हल्द्वानी से भी एक ऐसी ही बुरी खबर सामने आ रही है। घास लेने गई महिला का पैर फिसला और वह खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत हली गांव निवासी 42 वर्षीय कमला देवी मवेशियों की घास काटने के लिए जंगल में गई थी। जहां पहाड़ी से उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गईं।

सिर पत्थर में टकराने के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा मृतक महिला भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट की पत्नी कमला देवी थी। घटना पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। मामला राजस्व क्षेत्र का है पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई राजस्व पुलिस द्वारा की गई है। मृतक के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग शोक जताने पहुंच रहे हैं।