Dehradun: 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस 49th All India Police Science Congress (AIPSC) के आयोजन की मेजबानी इस बार उत्तराखंड को मिली है। आगामी सात और आठ अक्तूबर को देहरादून में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) का आना प्रस्तावित है। पुलिसिंग इन अमृत काल थीम पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो (BPR&D) के तत्वावधान में इसे आयोजित कराया जा रहा है। पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन सात अक्टूबर, 2023 को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) अतिविशिष्ट सम्मानित अतिथि होंगे। उत्तराखंड को ये अहम जिम्मेदारी मिली है। इसमें सभी राज्यों के आईजी और डीजीपी शिरकत करते हैं। पिछले साल विज्ञान कांग्रेस मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई थी। डीजीपी अशोक कुमार (DGP Ashok Kumar) ने बताया कि ड्रोन टेक्नोलॉजी, ड्रग्स तस्करी, साइबर क्राइम सहित अन्य मसलों पर चर्चा की जाएगी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players