उत्तरकाशी जिले की बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने यमुनोत्री विधायक व उपजिलाधिकारी बड़कोट से सुरक्षा की गुहार लगाने के साथ-साथ दोषी पुलिस कर्मियों और अन्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Police beat up a youth in Barkot प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के बड़कोट गांव निवासी सुमित सिंह रावत पुत्र देवेन्द्र सिंह रावत ने यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के आवास पहुँचकर बताया कि उनके साथ रात को पुलिस ने बिना वजह मारपीट की। सुमित ने सिर पर चोट और शरीर पर डंडे के निशान दिखाए। इसके बाद विधायक डोभाल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से इस प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेने, दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करने और थानाध्यक्ष को हटाने के निर्देश दिए। विधायक ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में कार्यवाही न होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, पीड़ित पक्ष ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players