केदारनाथ धाम में गुरुवार को एक बार फिर एवलांच आया। मंदिर से 4 किलोमीटर दूर चोराबाड़ी ताल की ओर पहाड़ियों में हिमस्खलन हुआ। घटना सुबह की बताई जा रही है। एवलांच आने के बाद लगभग 5 मिनट तक बर्फ का धुआं उठता दिखाई दिया। उस दौरान कई श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। पहाड़ी से एवलांच आता देख श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। इस दौरान लगभग 4 से 5 मिनट तक बस बर्फ के धुआं ही धुआं दिखाई दिया। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं की सांस अटक गई। हालांकि चंद मिनटों के बाद जब बर्फ का धुआं छंटा, तब लोगों ने राहत की सांस ली। आपको बता दें कि पिछले साल 2022 में भी केदारनाथ धाम में हिमस्खलन हुआ था। इसके बाद भी तमाम लोगों की नजरें एवलांच की ओर ही टिकी रही। श्रद्धालुओं ने इसका वीडियो भी बनाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह घटना सुबह के समय केदारनाथ से 4 किलोमीटर की दूरी पर हुई है। यह हिमालय में होने वाली सामान्य घटना है। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से यहां पहाड़ियों पर हिमपात से भारी मात्रा में बर्फ नहीं पर जम रही है जिसके दबाव से हिमस्खलन हो रहा है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players