Badrinath Chamoli जाम में फंसी आस्था! | Joshimath | Badrinath Highway | Uttarakhand News

Spread the love

चमचमाती ये लाइटें, क्या ये रोशनी का कोई उत्सव है या फिर महाजाम का तांडव?आखिर बदरीनाथ मार्ग पर ऐसा क्या हुआ कि आस्था के सैलाब के बीच थम गई जिंदगी?पितरों के तर्पण के लिए उमड़ी भीड़, लेकिन क्या यात्रियों को मिल रही है सुविधा या घंटों का ‘टॉर्चर’?जोशीमठ से मारवाड़ी तक आखिर क्यों रेंग रहे हैं वाहन?कब थमेगा पहाड़ पर जाम का ये दर्द और कब मिलेगी श्रद्धालुओं को राहत? दोस्तो पहाड़ की वादियों में तैरती ये लाल-पीली चमचमाती लाइटें किसी दिवाली या रोशनी के त्योहार जैसी लग रही होंगी। दिलकश नज़ारा है न? लेकिन ठहरिए! ये कोई उत्सव नहीं, बल्कि व्यवस्था को मुंह चिढ़ाता महाजाम है। यह बदरीनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं की वो बेबसी है, जो पिछले कई घंटों से हेडलाइट जलाकर सड़कों पर रेंगने को मजबूर हैं। पितृपक्ष शुरू होते ही मोक्षधाम बदरीनाथ और ब्रह्मकपाल में पिंडदान के लिए देश-विदेश से आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि जोशीमठ से मारवाड़ी तक का पूरा सिस्टम घुटनों पर आ गया। दोस्तो चमचमाती लाल-पीली लाइटें दूर तक वाहनों की ये लंबी कतार और पहाड़ों को चीरती हॉर्न की ये गूंज! पहली नज़र में आपको लगेगा कि देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ों पर रोशनी का कोई महापर्व मनाया जा रहा है। लेकिन इस चकाचौंध के पीछे की हकीकत बेहद कड़वी और परेशान करने वाली है। ये तस्वीरें किसी त्योहार की सजावट नहीं, बल्कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेंगती व्यवस्था का साक्षात प्रमाण हैं! जहाँ आस्था के सफर पर निकले हजारों श्रद्धालु इस वक़्त सड़कों पर बंधक बने हुए हैं। दोस्तो  पितृपक्ष की शुरुआत क्या हुई, बदरीनाथ धाम की यात्रा ने उम्मीद से दोगुनी रफ़्तार पकड़ ली। नतीजा आपके सामने है। जोशीमठ से लेकर मारवाड़ी बाईपास और हाथी पर्वत तक, गाड़ियां रेंग नहीं रहीं, बल्कि एक ही जगह पर थमी हुई हैं। देश के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार से भी लोग अपने पितरों के तर्पण और पिंडदान के लिए बदरीनाथ पहुंच रहे हैं। लेकिन जैसे ही वो जोशीमठ पार करते हैं, उनका सामना दो से तीन घंटे के इस खौफनाक महाजाम से होता है। पुलिस प्रशासन दावा कर रहा है कि वो यातायात सुचारू करने में जुटा है, लेकिन जब गाड़ियों का रेला उम्मीद से ज्यादा बढ़ गया, तो दावों की पोल खुलते भी देर नहीं लगी!

दोस्तो मान्यता है कि बदरीनाथ धाम के ब्रह्मकपाल में पिंडदान और तर्पण करने से पितरों को मोक्ष मिल जाता है। इसी अगाध श्रद्धा के साथ बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इस कठिन यात्रा पर निकले हैं। लेकिन यहाँ आकर वो घंटों से गाड़ियों में भूखे-प्यासे कैद हैं। रात के अंधेरे में जब सैकड़ों वाहनों की हेडलाइट और बैकलाइट जलती है, तो दूर से नज़ारा खूबसूरत भले लगे, लेकिन इसके अंदर बैठे राहगीरों और श्रद्धालुओं का दर्द सिर्फ वही समझ सकते हैं। दोस्तो साफ है कि तस्वीरों का यह सम्मोहन एक धोखा है। ये चमचमाती लाइटें किसी उत्सव का आमंत्रण नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी और यात्रियों की भारी परेशानी की लाइव तस्वीरें हैं। पितृपक्ष में भीड़ बढ़ेगी, यह बात प्रशासन को पहले से पता थी, फिर भी ट्रैफिक का यह ‘कंट्रोल रूम’ फेल क्यों हो गया? कब तक आस्था के नाम पर देश-विदेश से आने वाले इन श्रद्धालुओं को बुनियादी व्यवस्था के लिए तरसना पड़ेगा?दोस्तो, तस्वीरें आपने देख लीं, हकीकत भी समझ ली और सवाल भी अब आपके सामने है। दोस्तो आस्था का ये सैलाब अचानक नहीं आया पितृपक्ष में बदरीनाथ और ब्रह्मकपाल में पिंडदान और तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी, इसका अंदाजा पहले से था। फिर सवाल ये है कि जब भीड़ का अनुमान था, तो ट्रैफिक मैनेजमेंट की तैयारी इतनी कमजोर क्यों नजर आई? दोस्तो जोशीमठ से मारवाड़ी और हाथी पर्वत तक अगर कुछ किलोमीटर का सफर दो-तीन घंटे में पूरा हो रहा है, तो क्या सिर्फ ट्रैफिक खुलवाने की कोशिश काफी है? क्या जरूरत नहीं कि इस रूट पर पहले से ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए।

संवेदनशील प्वाइंट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात हो, और वाहनों को नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ाया जाए?और सबसे बड़ा सवाल, जब सैकड़ों नहीं, हजारों वाहन एक साथ पहाड़ की सड़कों पर पहुंच रहे हैं, तो क्या प्रशासन को रियल टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग और कंट्रोल रूम को और मजबूत करने की जरूरत नहीं है?बुजुर्ग हैं महिलाएं हैं, बच्चे हैं। दूर-दराज से आए श्रद्धालु हैं। इनके लिए जाम सिर्फ कुछ घंटे की देरी नहीं है। लंबा इंतजार पानी, भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों का सवाल भी बन जाता है।सरकार और प्रशासन के सामने चुनौती साफ है—आस्था बढ़ रही है, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, यात्रा का दबाव लगातार बढ़ रहा है… तो क्या व्यवस्थाएं भी उसी रफ्तार से नहीं बढ़नी चाहिए?क्या अलग-अलग समय पर वाहनों की आवाजाही, पार्किंग और होल्डिंग एरिया, वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान, मेडिकल और पेयजल की व्यवस्था जैसे इंतजाम पहले से तैयार नहीं होने चाहिए?क्योंकि देवभूमि में आने वाला हर श्रद्धालु सिर्फ दर्शन करने नहीं आता, वो अपने साथ उम्मीद और भरोसा लेकर आता है।आस्था का सैलाब अगर हर साल बढ़ रहा है, तो सिस्टम को भी उसी हिसाब से अपनी तैयारी बढ़ानी होगी।सवाल सिर्फ आज के जाम का नहीं है। सवाल आने वाले दिनों की तैयारी का है।क्या अगली बार इन चमचमाती लाइटों के पीछे जाम और बेबसी नहीं, बल्कि बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था और सुगम यात्रा की तस्वीर दिखाई देगी?फिलहाल सवाल यही है—आस्था बढ़ रही है, तो क्या व्यवस्था भी उसी रफ्तार से बढ़ेगी?