Badrinath बर्फीली वादियों में टूटी उम्मीदें| Chamoli| Rescue Operation | CM Dhmai | Uttarakhand News

Spread the love

जोशीमठ की पहाड़ियों से उठी उम्मीद की आखिरी किरण भी टूट गई। बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ और पायलट समेत सभी छह लोगों के श’व बरामद किए जाने की खबर सामने आई है। बर्फबारी और दुर्गम रास्तों के बीच रेस्क्यू टीमों ने चुनौतीपूर्ण अभियान चलाया। लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर चारधाम हवाई सेवाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या खराब मौसम में उड़ान को लेकर पर्याप्त सावधानी बरती गई थी? क्या पुराने हादसों से सबक लिया गया? और आखिर पहाड़ों में हेलीकॉप्टर सुरक्षा की जवाबदेही किसकी है? दोस्तो जिस बात का डर था, आखिर वही हुआ। उत्तराखंड के जोशीमठ घाटी में क्रैश हुए ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो चुकी है, और रेस्क्यू टीमों ने दुर्गम पहाड़ियों से सभी छह शवों को बरामद कर लिया है। पुलिस, सेना और एसडीआरएफ के जवान इस समय कड़कड़ाती ठंड और बर्फबारी के बीच इन शवों को मुख्य सड़क तक लाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर महा-रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन इस दुखद खबर के साथ हम केवल शोक नहीं मनाएंगे, बल्कि हम इस व्यवस्था से, डीजीसीए से और मुनाफे की भूखी एविएशन कंपनियों से बेहद तीखे सवाल पूछेंगे! आखिर देवभूमि का आसमान यात्रियों के लिए ‘मौत का कुआं’ क्यों बनता जा रहा है? क्यों हर बार खराब मौसम की चेतावनी को दरकिनार कर इन उड़नखटोलों को मौत के सफर पर भेज दिया जाता है? इतिहास गवाह है कि पहाड़ों में हादसों का यह सिलसिला नया नहीं है, बल्कि यह लापरवाही की एक ऐसी अंतहीन कहानी है जिसने दर्जनों परिवारों को कभी न भरने वाले जख्म दिए हैं।

आइए देखते हैं इस भयंकर लापरवाही और एविएशन कंपनियों के खूनी ट्रैक। सफेद बर्फ की चादर पर बिखरा हुआ लोहा और अपनों की तलाश में रोते-बिलखते परिजन! जोशीमठ के चाई गांव की पहाड़ियों से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो किसी का भी दिल दहला देने के लिए काफी हैं। शुक्रवार दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ से उड़े ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर VT-HCX का सफर चाई गांव की दुर्गम घाटी में हमेशा के लिए थम गया। रेस्क्यू टीमों ने बेहद कठिन परिस्थितियों में मलबे से कैप्टन हिमांशु समेत सभी छह सहयात्रियों के शव बरामद कर लिए हैं। पहाड़ों की खड़ी ढलान और भयंकर फिसलन के बीच इन शवों को सड़क मार्ग तक लाने के लिए सेना के जवान अपने कंधों पर स्ट्रेचर उठाकर मीलों पैदल चलने को मजबूर हैं..ये क्रैश कोई अचानक हुआ हादसा नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के आसमान में बरसों से जारी घोर प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। आधिकारिक सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड पूरे देश में हेलीकॉप्टर हादसों का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुका है।

10 साल का काला इतिहास साल 2016 से 2026 के बीच अकेले उत्तराखंड में 12 से अधिक बड़े हेलीकॉप्टर हादसे दर्ज किए जा चुके हैं। राज्यसभा में नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा मौ’तें देश भर में हुए कुल हेलीकॉप्टर हादसों में से अकेले दो-तिहाई हादसे उत्तराखंड की वादियों में हुए हैं। पूरे देश में विमान हादसों में हुई 30 मौ’तों में से 21 से अधिक मौ’तें अकेले उत्तराखंड में दर्ज की गई थीं। अक्टूबर 2022 का जख्म, केदारनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं का हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया था, जिसमें सभी 7 लोगों की दर्दनाक मौ’त हो गई थी। यहां दोस्तो आप अगर ये सोच रहे हैं कि ये बस कुछ हादसे या फिर जानलेवा सिस्टम की कारस्तानी है तो आप गलत हैं दोस्तो पिछले साल मई और जून के महीने में, साल 2025 का खौफनाक दौर यानी मात्र 45 दिनों के भीतर चारधाम रूट पर 5 अलग-अलग हेलीकॉप्टर हादसे हुए, जिनमें उत्तरकाशी और केदारनाथ की घाटियों में 13 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। दोस्तो आखिर इन तमाम हादसों की जांच रिपोर्ट में क्या निकलकर आता है? जवाब है—एविएशन कंपनियों की अंधाधुंध मुनाफाखोरी और नियमों का खुला उल्लंघन! पिछले साल 15 जून 2025 को केदारनाथ के गौरी माई खार्क में हुए आर्यन एविएशन के क्रैश की DGCA और UCADA की जांच में यह साफ हुआ था कि कंपनी ने सुबह अलॉटेड टाइम स्लॉट से पहले ही घने कोहरे और शून्य विजिबिलिटी में हेलीकॉप्टर उड़ा दिया था। दोस्तो कोई प्री-फ्लाइट वेदर चेक नहीं किया गया। कंपनियां चारधाम यात्रा के पीक सीजन में ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को ढोकर करोड़ों रुपये समेटने के चक्कर में विजुअल फ्लाइट रूल्स (VFR) के तहत जरूरी 5,000 मीटर विजिबिलिटी के नियम को सरेआम हवा में उड़ा देती हैं। दोस्तो हादसों के बाद सरकार और प्रशासन का रवैया हमेशा की तरह सिर्फ कागजी खानापूर्ति तक सीमित रहता है, लेकिन जरा इसे समझिए– नाममात्र के मुकदमे

आर्यन एविएशन के मैनेजरों पर गैर-इरादतन हत्या (BNS) और एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत मुकदमे तो दर्ज हुए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस सजा नहीं हुई। अस्थायी प्रतिबंध, हादसों के बाद कुछ दिनों के लिए सेवाएं निलंबित की जाती हैं, कुछ पायलटों के लाइसेंस 6 महीने के लिए सस्पेंड होते हैं, और फिर खेल दोबारा शुरू हो जाता है। कागजी गाइडलाइंस, यूकाडा (UCADA) ने नियम बनाया था कि पहाड़ों में केवल वही पायलट उड़ेंगे जिन्हें 1,500 घंटे का पहाड़ी उड़ान का अनुभव हो, और देहरादून में एक साझा ‘कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ बनाया जाएगा। लेकिन आज का यह ट्रांस भारत का क्रैश चिल्ला-चिल्ला कर गवाही दे रहा है कि ये तमाम कमांड सेंटर और नियम सिर्फ फाइलों में दफन हैं! दोस्तो आज चाई गांव की ढलानों पर पड़े ये 6 श’व देश के नागरिक उड्डयन विभाग और स्थानीय प्रशासन से सीधे सवाल पूछ रहे हैं। जब मौसम विभाग पहले से ही पश्चिमी विक्षोभ और भारी बर्फबारी की चेतावनी दे रहा था, तो ट्रांस भारत एविएशन को बद्रीनाथ से उड़ान भरने का क्लियरेंस किसने दिया? क्या एविएशन कंपनियों के कमर्शियल दबाव के आगे यात्रियों की जान की कोई कीमत नहीं है? अगर डीजीसीए ने पिछले हादसों से सबक लेकर सख्त और जीरो-टॉलरेंस वाली कार्रवाई की होती, तो आज छह परिवारों के चिराग इस तरह नहीं बुझते। दोस्तो जांच कमेटियां बैठना और कंपनियों के बेड़े को कुछ दिन के लिए ग्राउंडेड कर देना अब इस समस्या का हल नहीं है। उत्तराखंड के आसमान को सुरक्षित बनाने के लिए कड़े आपराधिक मुकदमों और जेल की सलाखों की जरूरत है, ताकि मुनाफे के सौदागरों को ये समझ आ सके कि तीर्थयात्रियों की जिंदगी कोई खिलौना नहीं है। आज पूरा देश इन छह मृतकों के परिवारों के साथ खड़ा है और इस लापरवाही के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहा है।