Uttarakhand Congress: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने देश के अन्य राज्यों में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। मीनाक्षी नटराजन को भी छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रीतम सिंह के साथ ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। बता दें कि प्रीतम सिंह चकराता विधानसभा से 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर छठवीं बार विधायक चुने गए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी देने के बाद प्रीतम सिंह की हाईकमान से और नजदीकियां बढ़ने की संभावनाएं हैं। इधर कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आर्टिकल देख रहे अमरजीत सिंह को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players