उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

Spread the love

16 जनवरी से 15 फरवरी तक उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। Uttarakhand Education Department इस संबंध में बोर्ड के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही उत्तराखंड बोर्ड फरवरी के अंत तक लिखित परीक्षा शुरू करने की योजना बना रहा है। परीक्षाओं के संबंध में जानकारी देते हुए उत्तराखंड बोर्ड के अपर सचिव विनोद प्रसाद ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024 का अवकाश कैलेंडर जारी होते ही बोर्ड परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।