आगामी चुनावों में टिकट वितरण और नए चेहरों को मौका देने के सवाल पर भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में टिकट का फैसला किसी एक व्यक्ति या परिवार का नहीं, बल्कि पार्लियामेंट्री बोर्ड का सामूहिक निर्णय होता है। दीप्ति रावत ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण हर सीट पर कई दावेदार हैं, लेकिन पार्टी का अनुशासन सर्वोपरि है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि विधायकों के सर्वे की रिपोर्ट और धरातल पर किए गए काम के आधार पर ही शीर्ष नेतृत्व आगामी चुनावों में टिकटों को लेकर अंतिम फैसला करेगा।