उत्तराखंड में उप प्रधान चुनाव का ऐलान! 15 जुलाई को होगा मतदान | Uttarakhand News

Spread the love

राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायतों के उप प्रधानों के चुनाव की घोषणा कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य के अन्य सभी जनपदों में उपप्रधानों का चुनाव 15 जुलाई को कराया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत, नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर आठ जुलाई से 14 जुलाई की जाएगी, जबकि अंतिम दिन यानी 15 जुलाई को ये पत्र सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत मे प्राप्त किए जा सकेंगे। मतदान के दिन 15 जुलाई को दस बजे से ग्यारह बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे, जिसके बाद सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी क समय दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक होगा, जिसके बाद दोपहर 12:30 से एक बजे तक निर्वाचन चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक होगा। इसके बाद शाम चार बजे से मतगणना कार्य शुरू होकर परिणाम की घोषणा के साथ संपन्न होगा।