जी हां दोस्तो एक तरफ भारी विरोध हो रहा था, तो दूसरी तरफ बड़ी कार्रवाई से पीछे नहीं हटा प्रशासन और चल गया बुलडोज क्या सीएम की सख्ती का दिख रहा है साफ असर। कैसे और कहां अवैध मचार को कर दिया जमिदोज। बताउँगा आपको देवस्थल बड़े एक्शन पूरी खबर। उत्तराखंड में एक बार फिर सख्त एक्शन देखने को मिला है। विरोध की आवाज़ों के बीच प्रशासन का बुलडोजर गरजा है मुख्यमंत्री की सख्ती का असर साफ दिख रहा है। इस बार निशाने पर रही एक अवैध मजार, जहां नियमों से ऊपर खड़े निर्माण पर चला बुलडोज। दोस्तो उत्तराखंड में बीते लंबे समय से सरकार भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी भूमि पर हो रखे अवैध निर्माणों को प्रशासन की टीम लगातार तोड़ने में लगी हुई है। इसी क्रम में हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर बुलडोजर चलाया और उसे ध्वस्त किया। बताया जा रहा है कि मजार सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी हुई थी। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि क्षेत्र में किसी भी तरह के हालत खराब न हो।
दरअसल, उत्तराखंड की धामी सरकार ने अवैध निर्माणों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया है। वहीं उत्तराखंड सरकार की अवैध धार्मिक संरचनाओं के खिलाफ जारी मुहिम के तहत हरिद्वार जिला प्रशासन ने सात जनवरी बुधवार की सुबह एक और बड़ी कार्रवाई की है। हरिद्वार जिले में इससे पहले भी प्रशासन और वन विभाग की टीम ने सरकारी जमीनों पर बनी अवैध धार्मिक संरचनों पर कार्रवाई कर उन्हें तोड़ा है। दोस्तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में एक बयान भी दिया था, जिसमें उन्होंने साफ किया था कि कुछ तत्व लैंड जिहाद के माध्यम से खाली पड़ी भूमि पर अवैध कब्ज़े की कोशिश कर रहे हैं। हमारी सरकार ने लैंड जिहाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए 10,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है, देवभूमि की संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए यह अभियान पूरी दृढ़ता से जारी रहेगा। दोस्तो हरिद्वार प्रशासनिक अधिकारियों ने पिरान कलियर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास फैले अवैध अतिक्रमण को हटवाया है, जिसके चलते मौके पर हलचल मची रही। बताया गया है कि अतिक्रमण की जद में आया यह मजार उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर बनाया गया था हालांकि विभाग की ओर से पहले ही इस अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किए गए थे, जिसमें संबंधित लोगों को निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन समय बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
आखिर में प्रशासन ने बुलडोजर से मजार को ध्वस्त किया.को रूड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ के नेतृत्व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पिरान कलियर पहुंची। इसके बाद प्रशासन की टीम ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया। इस दौरान मौके पर तहसीलदार विकास अवस्थी, नायब तहसीलदार यूसुफ अली, प्रवीण त्यागी, लेखपाल ग़ुल्फ़शा, कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार समेत अन्य तहसील प्रशासन की टीम समेत भारी पुलिसबल तैनात रहा, तो साफ है कि उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन लगातार जारी है चाहे विरोध हो या दबाव, प्रशासन नियमों के तहत सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण अब बख्शा नहीं जाएगा। देवभूमि की जमीन, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।