विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम की यात्रा प्रतिवर्ष की भांति मानसून सीजन में भी सुचारु और व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही है। मानसून की सक्रियता के चलते मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग की लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा का कहना है कि बरसात और ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के कारण यात्रियों की संख्या में गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद श्री केदारनाथ धाम यात्रा पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रही है तथा प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि मानसून के दौरान यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपने स्वास्थ्य का परीक्षण अवश्य कराएं तथा चिकित्सकीय रूप से स्वयं को यात्रा के लिए सक्षम सुनिश्चित करें। यात्रा के दौरान रेनकोट, छाता, गर्म कपड़े एवं अन्य जरूरी सामग्री अपने साथ अवश्य रखें, ताकि प्रतिकूल मौसम में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players