शुक्रवार 27 अक्टूबर को CM Pushkar Singh Dhami met Harish Rawat मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चेन्नई दौरे से वापस उत्तराखंड लौटे हैं। देहरादून पहुंचते ही मुख्यमंत्री धामी हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट पहुंचे, जहां उन्होंने हॉस्पिटल में भर्ती उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हालचाल जाना। सीएम धामी यहां कुछ देर उनके साथ बैठे रहे और उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई है। हरीश रावत को मंगलवार रात का उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद से ही उनकी कमर और गर्दन में काफी दर्द है। इस कारण उन्हें देहरादून के हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकने की सलाह दी है। उनकी स्थिति अब पहले से बेहतर है। बीते दिनों राजनीतिक नेताओं का हरीश रावत से मिलने का दौर जारी है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players