Uttarakhand Global Investors Summit: चेन्नई के पार्थसारथी मंदिर में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा अर्चना

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तमिलनाडु के दौरे पर हैं। CM Dhami worshiped at Parthasarathy Temple in Chennai मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चेन्नई के ट्रिप्लीकेन स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक अवतार पार्थसारथी भगवान के पौराणिक मंदिर में पूजा अर्चना की और समस्त प्रदेश वासियों की उन्नति और कुशलता के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की। पार्थसारथी मंदिर में भगवान विष्णु के चार अवतारों श्री कृष्ण, श्री राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है। मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है और इसकी वास्तुकला अद्भुत है। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट को लेकर बात की। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार लगातार लोगों से संपर्क कर रही है।

हमने पहले दिल्ली में और बाद में इंग्लैंड के लंदन, बर्मिंघम, अबू धाबी और दुबई में इसी तरह का एक शिखर सम्मेलन (इन्वेस्ट उत्तराखंड) आयोजित किया था। अब हम यहां (चेन्नई) आए हैं और हम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। यहां भी हम लोगों से मिले हैं। हम कल यानी बुधवार को भी लोगों से मिले थे। सभी लोगों ने निवेश के लिए उत्तराखंड आने की बात कही है। हम आज और लोगों से भी बात करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई नई नीतियां बनाई गई हैं। ये नीतियों उद्योग फ्रेंडली हैं। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के सुझावों को शामिल कर नीतियों में बदलाव भी किया जा रहा है।