Chardham Yatra: बड़कोट पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, श्रद्धालुओं की बस में सवार हो कर लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री धामी आज उत्तरकाशी के बड़कोट पहुंचे, जहां उन्होंने यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

Share

सीएम पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा का जायजा लेने बड़कोट पहुंचे। उन्होंने यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर बड़कोट में बने पंजीकरण जांच केंद्र पर पंहुचकर यात्रियों की समस्याएं सुनीं। CM Dhami Reached Barkot In Uttarkashi यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक चरमराने के बाद सरकार पर सवाल उठे थे। इसके बाद सीएम ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। सीएम धामी ने कहा कि शुरुआती दिनों में काफी ज्यादा संख्या में यात्री आ गए थे। पिछले साल की अपेक्षा दोगुनी संख्या में यात्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचे हैं। जिससे यात्रियों को कहीं-कहीं रोकना पड़ रहा है। अब यात्रा धीमी हो गई, सभी यात्री अच्छे से यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी श्रद्धालु को धामों में अच्छे से दर्शन हों।

मुख्यमंत्री पिछले दो दिनों से लगातार उत्तराखंड में चल रहे चार धाम यात्रा को लेकर हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं और अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर रहे है। इसी क्रम में आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक कर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया था। इसके बाद खुद स्थल निरीक्षण करने का फैसला लिया और चार धाम यात्रा रूट पर पहुंचकर यात्रियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमाम तीर्थ यात्रियों से अपील भी की है की भीड़ को देखते हुए अपनी यात्रा का कार्यक्रम थोड़ा आगे कर लें। ताकि आपको भीड़ का सामना न करना पड़े और कई परेशानियों से खुद को दूर रखें। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए कि किसी बिहार में किसी भी तीर्थ यात्री को कोई परेशानी ना आए।