मुख्यमंत्री धामी बोले- पिछले 2.5 वर्षों में 40 भ्रष्ट लोग गए जेल, IAS, IFS और PCS अफसरों को भी नहीं छोड़ा

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे हैं अपने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान ही धामी ने भ्रष्टाचार में लिफ्ट 40 लोगों को जेल की सैर कराई है।

Share

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा में वर्ष 2023 काफी खास रहा है। राज्य सरकार ने सशक्त उत्तराखंड को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संकल्पों को मूर्त रूप देने का काम किया है। CM Dhami attacks corruption भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे हैं अपने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान ही धामी ने भ्रष्टाचार में लिफ्ट 40 लोगों को जेल की सैर कराई है। पिछले साल सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 18 ट्रैप में 4 अफसरों समेत 19 को जेल भेजा है। जबकि सिर्फ ढाई साल के कार्यकाल में धामी सरकार ने सबसे ज्यादा 38 ट्रैप कर 40 भ्रष्टाचारियों को सलाखों के भीतर डाला है।

मुख्यमंत्री धामी की यह कार्रवाई 23 सालों में प्रदेश की कमान संभाल चुके 10 मुख्यमंत्री में सबसे ज्यादा है यही नहीं धामी अकेले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने राज्य के इतिहास में पहली बार आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों को भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर सीधे सलाखों के भीतर डाला है। सरकार की यह कार्रवाई सुशासन और भ्रष्टाचारमुक्त का संदेश देती है। इसमें नकल माफिया तंत्र की कमर तोड़ने के लिए आरोपियों की रिकॉर्ड 64 गिरफ्तारियां कीं। 24 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाई गई। इन सभी की 17 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति जब्त की गई, जबकि 12 से अधिक आरोपियों के खिलाफ संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई जारी है। विवादित आईएएस राम विलास यादव और आईएफएस किशनचंद को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर सरकार ने जेल भेजकर बड़ी कार्रवाई की है।