Youtuber Anurag Dobhal एक और केस!| UK Rider 07 | Rider | Ritika | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो, देहरादून में UK 07 Rider यानी अनुराग डोभाल की मुश्किलें क्या अब और बढ़ने वाली हैं? पहले साले से जुड़े मामले में गिरफ्तारी और अब रायपुर थाने में एक और FIR! आखिर नए मामले में ऐसा क्या आरोप लगा है, जिसने इस पूरे विवाद को नया मोड़ दे दिया? शिकायतकर्ता का आरोप है कि घर में घुसकर मारपीट की गई, निजी मोबाइल डेटा लिया गया और धमकी भी दी गई। इतना ही नहीं, शिकायत में ‘पूरी पिक्चर बाद में बनाएंगे’ जैसी धमकी देने का भी आरोप है। फिलहाल अनुराग दूसरे मामले में जेल में बंद हैं। अब इस नई FIR की जांच में क्या सामने आएगा? दोस्तो सोशल मीडिया के कैमरों के सामने करोड़ों की गाड़ियों और आलीशान लाइफस्टाइल की नुमाइश करने वाले यूट्यूबर्स जब कानून को अपने हाथ की कठपुतली समझने लगते हैं, तो उनका अंजाम कितना भयानक होता है। इसकी जीती-जागती मिसाल बन चुके हैं— UK 07 Rider यानी अनुराग डोभाल!

दोस्तो चचेरे साले के अपहरण और जानलेवा हमले के आरोप में पहले से ही देहरादून की सुद्धोवाला जेल में बंद अनुराग डोभाल की मुश्किलें अब दोगुनी नहीं, बल्कि चौगुनी हो चुकी हैं! दून पुलिस का शिकंजा इस यूट्यूबर पर इस कदर कस गया है कि नेहरू कॉलोनी थाने के बाद अब देहरादून के रायपुर थाने में भी अनुराग डोभाल और उनके साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है! पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अनुराग और उसके गुंडे हथियारों से लैस होकर घर में घुसे, बेरहमी से पीटा, गनपॉइंट पर पर्सनल डिजिटल डेटा चुराया और जबरन इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करवाया! आखिर क्या है सोशल मीडिया की इस चकाचौंध के पीछे छिपा खौफनाक सच? ये सवाल सलिए हो रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया के इस तथाकथित ‘बाबू भैया’ का रसूख और करोड़ों फॉलोअर्स का घमंड अब कानून के पैरों तले कुचला जा चुका है। जेल में बंद यूट्यूबर अनुराग डोभाल के खिलाफ देहरादून के रायपुर थाने में जो नई एफआईआर दर्ज हुई है, वो किसी हॉलीवुड की क्राइम थ्रिलर फिल्म जैसी है। बालावाला विवेक विहार के रहने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर आयुष थपलियाल ने पुलिस को दी तहरीर में वो दास्तां सुनाई है जिसे सुनकर कानून के रखवाले भी सन्न रह गए। आरोप है कि बीती 3 अक्टूबर की रात, जब आयुष अपनी बीमार मां और मौसी के साथ घर पर थे, तब अनुराग डोभाल अपने 5-6 खूंखार साथियों— जिनमें ‘छोटा पंडित उर्फ खुखरी’ और ‘टाइगर’ शामिल थे, गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में घुस आया।

दोस्तो पीड़ित आयुष के मुताबिक, घर में घुसते ही अनुराग डोभाल ने उनके बाल खींचे और अंधाधुंध थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। जब परिवार के लोग बचाने आए तो उन्हें हथियार दिखाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया गया। दोस्तो इसके बाद शुरू हुआ डिजिटल डकैती का वो खेल, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। आरोप है कि टाइगर और खुखरी ने अपनी कमर में लगे कट्टे और हथियार दिखाकर आयुष को जान से मारने की धमकी दी और उनका आईफोन छीन लिया। दोस्तो, अनुराग डोभाल ने जबरन दबाव बनाकर आयुष के फोन का पासवर्ड लिया और उनके फोन से सारा व्यक्तिगत और निजी डिजिटल डेटा अपने पास ट्रांसफर कर लिया। इतना ही नहीं, गनपॉइंट पर डरा-धमकाकर आयुष के ही इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी अपलोड करवाया गया। और दोस्तो आरोप ये भी कि जाते-जाते ये रईस यूट्यूबर और उसके गुंडे घर से ब्लूटूथ हेडसेट, रे-बैन का चश्मा, एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव और आईफोन का चार्जर भी लूट ले गए और धमकी दी कि— “अगर पुलिस को बताया तो लाश का भी पता नहीं चलेगा, ये तो सिर्फ ट्रेलर है।

दोस्तो रायपुर पुलिस ने इस मामले में डकैती, मारपीट और धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अनुराग डोभाल का ये अकेला कारनामा नहीं है। इससे ठीक पहले 5 अक्टूबर की रात हरिद्वार बाईपास रोड पर अनुराग डोभाल ने अपने चचेरे साले राज सिंह चौहान के साथ सरेआम गुंडागर्दी की थी। पुलिस की तफ्तीश में जब सच सामने आया, तो देहरादून के एसएसपी के निर्देश पर मुकदमे में सीधे ‘अपहरण’ की धारा जोड़ी गई थी। दोस्तो 8 अक्टूबर को पुलिस ने अनुराग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया था। अभी कल ही यानी मंगलवार को देहरादून कोर्ट ने अनुराग डोभाल की हनक को करारा झटका देते हुए उनकी जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया। कोर्ट ने साफ कर दिया कि रसूख और फॉलोअर्स चाहे जितने भी हों, कानून की नजर में अपराधी सिर्फ अपराधी होता है! दोस्तो सामाजिक विश्लेषक इस पूरे घटनाक्रम को आज के युवाओं के लिए एक कड़वे सबक के तौर पर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिखने वाली गाड़ियों और फेम की जो चकाचौंध युवाओं को गुमराह कर रही है, उसकी रीयल लाइफ कितनी तनावपूर्ण और हिंसक हो सकती है, अनुराग डोभाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। अपनी सगी पत्नी के परिवार पर जानलेवा हमले से लेकर डिजिटल डेटा चोरी करने तक, अनुराग डोभाल ने अपनी ही बनाई दुनिया को खुद तबाह कर लिया है। अब जबकि एक के बाद एक पीड़ित सामने आ रहे हैं, तो दून पुलिस भी इस यूट्यूबर गैंग के पूरे इतिहास को खंगालने में जुट गई है। दोस्तो एक तरफ साले के अपहरण का केस और दूसरी तरफ सोशल मीडिया क्रिएटर के घर में घुसकर लूटपाट और जबरन डेटा ट्रांसफर का यह नया मामला, साफ है कि ‘बाबू भैया’ की मुश्किलें अब इतनी बढ़ चुकी हैं कि उनका जेल की सलाखों से इतनी जल्दी बाहर आना नामुमकिन नजर आ रहा है। दून पुलिस के सख्त तेवर बता रहे हैं कि कानून का राज सबके लिए बराबर है, तो कुल मिलाकर कहानी साफ है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले लाइक्स और व्यूज कभी भी आपको देश के कानून से बड़ा नहीं बना सकते। अनुराग डोभाल जो कभी यूट्यूब पर ट्रेंड करते थे, आज वो देहरादून के थानों के क्राइम रिकॉर्ड में ट्रेंड कर रहे हैं। रायपुर पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया है। देखना होगा कि इस नई एफआईआर के बाद पुलिस अनुराग डोभाल को रिमांड पर लेकर क्या नए खुलासे करती है।