सीएम धामी ने किया एचएमटी फैक्टरी का निरीक्षण, देखी सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय की व्यवस्थाएं

Spread the love

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने रानीबाग और हल्द्वानी में स्थित एचएमटी की बहुप्रतिक्षित 45.33 एकड़ भूमि 72 करोड़ दो लाख 10 हजार रुपये की रिजर्व प्राइज पर उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित की थी। जिसका सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एचएमटी फैक्टरी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि संबंधित स्थल के बेहतर उपयोग के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। राज्य के लोगों को रोजगार की संभावना बड़े इस पर फोकस रहेगा। इस दौरान एचएमटी के पूर्व कर्मचारी उनसे मिले और अपनी मांगों को उनके सामने रखा। एचएमटी की भूमि पर राज्य सरकार मिनी सिडकुल का निर्माण कर सकती है।

जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी अचानक सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पंजीकरण कक्ष में पर्ची बनाने वाले काउंटर पर कर्मचारियों से बात की। इसके बाद मेडिसिन ओपीडी के बाहर लंबी कतार में बैठे मरीजों का हाल जाना। उनसे इलाज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री डेंगू वार्ड में मरीजों के अलावा अन्य मरीजों से बात की और हालचाल जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कुमाऊं का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर कुमाऊं की अतिरिक्त उत्तर प्रदेश से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल प्रबंधन की जो भी मांग होती है उसे पूरा करने के लिए हमारे सरकार प्रयासरत है।