CM धामी ने की मेजर जनरल मनोज तिवारी मुलाकात, उत्तराखंड के 4500 युवाओं का अग्निवीर में हुआ चयन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने भेंट की। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने भेंट की। Major General Manoj Tiwari Cm Dhami मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि आने वाली भर्तियों में भी राज्य से अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए राज्य और जनपद स्तरों पर कैंप लगाए जाएंगे। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के जोनल भर्ती अधिकारी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने सीएम धामी को बताया कि अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत प्रदेश से अब तक 4500 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इसके अलावा 2000 रिक्त पदों पर भी जल्द ही भर्ती की जाएगी।

भविष्य में होने वाली भर्तियों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य और जनपद स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि इस सम्बन्ध में हमारी सरकार हर संभव सहायता सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में होने वाली भर्तियों में सेना को पूरा प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा। सेना द्वारा राज्य में जो कैंप लगाए जाएंगे, उसमें राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा।