केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM धामी, आपदा मद में धनराशि बढ़ाने का किया अनुरोध

Spread the love

नई दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। CM Dhami met Amit Shah भेंट के दौरान सीएम धामी ने गृहमंत्री अमित शाह से प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सीएम धामी ने कहा कि राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत पुनर्प्राप्ति और पुनर्निमाण की गाईडलाइन्स के अनुसार पुनर्निमाण के लिए कम धनराशि होने के कारण जरूरी धनराशि राज्य को वहन करनी पड़ती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार के पास सीमित संसाधनों के वजह से परियोजना के पुनर्निमाण में देरी होती है। उन्होंने राज्य आपदा मोचन निधि के तहत पुनर्निमाण के लिए धनराशि बढ़ाने का अनुरोध केन्द्रीय गृह मंत्री से किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा मोचन निधि के मानकों में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त 33 के. वी. से अधिक क्षमता की H.T Line के पुनर्निर्माण के लिए प्रदेश के लिए धनराशि की व्यवस्था का अनुरोध भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की वृद्धि को देखते हुए पार्किंग की समस्या है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल स्थित शत्रु सम्पति मेट्रोपोल होटल परिसर की समस्त भूमि वाहन पार्किंग एवं सड़क चौड़ीकरण के लिए राज्य सरकार को दिये जाने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध किया।