लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा के मेलाघाट स्थित 22 पुल (खिलड़िया) छठ घाट पर उगते हुए सूर्य देव को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और फलों से सजा सूप उठाकर भगवान भास्कर को नमन किया। अर्घ्य देने के साथ ही सीएम धामी ने छठी मैया से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और राज्य के निरंतर विकास की मंगलकामना की। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और व्रतियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता और अटूट आस्था का प्रतीक है, जो समाज में आपसी भाईचारे व समरसता को मजबूत करता है। उन्होंने 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत रखने वाली माताओं और बहनों की तपस्या की सराहना करते हुए प्रदेशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players