BJP कार्यालय में CM धामी ने दी केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि, कल होगा अंतिम संस्कार

भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद बुधवार को उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके पार्थिव शरीर को मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

Share

केदारनाथ से बीजेपी विधायक शैलारानी रावत का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद देर रात उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। Tribute to Shaila Rani Rawat भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद बुधवार को उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके पार्थिव शरीर को मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। सुबह से ही भाजपा समेत अन्य दलों और आम लोगों ने उनके अंतिम दर्शन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री धामी समेत कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने विधायक शैलारानी रावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे प्रदेश एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपनी विधानसभा की जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करती थीं और जनता की समस्याओं को सरकार एवं शासन स्तर पर प्राथमिकता से रख कर उनका समाधान करवाती थी। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।बता दे, रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ विधानसभा से भाजपा विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार रात करीब 10:30 बजे देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। शैलारानी रावत दो दिन से मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी के बाद भी वह उबर नहीं पाईं थी. और देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।