CM Dhami Report Card 5 साल का हिसाब जनता कितने नंबर देगी? | BJP | Congress | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रख दिया है। 26 नवंबर 2026 को देहरादून में जारी इस लेखा-जोखा में सरकार ने विशेष रूप से राज्य के युवाओं और महिलाओं (मातृशक्ति) को केंद्र में रखा है। रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने अपनी सरकार की प्रमुख योजनाओं और नीतिगत फैसलों का ब्योरा दिया, जिन्हें आगामी चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है: सीएम धामी ने कहा कि राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और सहकारी प्रबंध समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 3.5 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। इसके साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ‘बैंणी-भुली’ योजना भी शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री ने 36 हजार सरकारी नियुक्तियां करने, देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ्त कोचिंग देने को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया है। एक तरफ जहां सरकार अपने विकास कार्यों और योजनाओं के दम पर जनता के बीच जा रही है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के इन दावों और योजनाओं के जमीनी असर पर सवाल उठाए हैं। इस बीच, चुनाव से पहले जनता की राय जानने के लिए हुए सर्वेक्षणों में भी दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। 42.3% लोगों ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया, जबकि 35.3% लोगों ने कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल का समर्थन किया और 23% लोगों ने कोई राय नहीं दी। इसी सर्वे में अनुमानित वोट शेयर के तौर पर भाजपा को 51%, कांग्रेस को 33%, बसपा को 2% और अन्य को 8% वोट मिलने का अनुमान जताया गया था।