जब खुद गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे Vinod Arya ! Ankita Bhandari Case | FIR | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो मुकदमा दर्ज होते ही भला कौन सा आरोपी खुद चलकर थाने जाता है?! उत्तराखंड के अंकिता भंडारी केस में रातों-रात कहानी की दिशा और दशा दोनों बदलती नजर आ रही है! जिस एफआईआर को दर्ज कराने के लिए अंकिता के बूढ़े माता-पिता कई दिनों से दर-दर की ठोकरें खा रहे थे, जिस केस को दर्ज कराने के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेसियों को पुलिस मुख्यालय में डेरा डालना पड़ा। उस पर कल रात मुकदमा दर्ज हुआ और आज सुबह-सुबह ही पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य खुद गिरफ्तारी देने देहरादून के राजपुर थाने पहुंच गए! आखिर ये सब किसकी शह पर हो रहा है? इस पूरे नाटक के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है? दोस्तो अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक तरफ मुख्य दोषी पुलकित आर्य उम्रकैद की सजा काट रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ जेल के बाहर उसके पिता विनोद आर्य ने एक ऐसा दांव चला है, जिसने पूरे उत्तराखंड की सियासत और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आपने देखा होगा बीते दिनों हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मृतक बेटी अंकिता की निजी व्हाट्सएप चैट मीडिया के सामने रखने वाले विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर पर आखिरकार कानून का शिकंजा कस गया है। लेकिन इस कार्रवाई से ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर विनोद आर्य इतने बेखौफ कैसे हैं कि एफआईआर की भनक लगते ही वे खुद को निर्दोष बताते हुए सीधे राजपुर थाने जा धमके।

दोस्तो इस पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन को समझिए, तो दाल में कुछ काला साफ नजर आता है। अंकिता के माता-पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और सोनी देवी कई दिनों से अपनी बेटी के चरित्र हनन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी।आखिरकार बुधवार को जब माता-पिता देहरादून के गांधी पार्क में धरने पर बैठे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत तमाम कांग्रेसियों ने पुलिस मुख्यालय यानी PHQ में डेरा डाला, तब जाकर पुलिस प्रशासन जागा। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से मुलाकात के बाद बुधवार देर शाम राजपुर थाने में विनोद आर्य और वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D और बीएनएस की धारा 356(2) व 79 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई। वहीं दोस्तो जरा इस स्क्रिप्ट का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा देखिए! रात को मुकदमा दर्ज होता है और आज सुबह होते ही विनोद आर्य खुद देहरादून के राजपुर थाने पहुंच जाते हैं। मीडिया के कैमरों के सामने खड़े होकर कहते हैं कि मुझे सोशल मीडिया से पता चला कि मेरे खिलाफ केस हुआ है, इसलिए मैं अपनी गिरफ्तारी देने आया हूं। जरा सोचिए, आमतौर पर एफआईआर होते ही आरोपी अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट भागते हैं या भूमिगत हो जाते हैं। फिर विनोद आर्य को ऐसी कौन सी अदृश्य शक्ति या किस रसूखदार का संरक्षण मिला हुआ है कि वे थाने पहुंचकर विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं? क्या इसके पीछे कोई बड़ा मास्टरमाइंड काम कर रहा है?

दोस्तो थाने पहुंचे विनोद आर्य सिर्फ गिरफ्तारी का नाटक करने नहीं आए थे, बल्कि उन्होंने वहां एक नया पैंतरा भी चल दिया। एक तरफ उन्होंने खुद को कानून का पालन करने वाला नागरिक दिखाते हुए गिरफ्तारी की पेशकश की, तो दूसरी तरफ उल्टा अंकिता के दोस्त पुष्पदीप के खिलाफ ही शिकायत देने की बात कही। इतना ही नहीं, मीडिया के सामने विनोद आर्य ने एक नई मांग उछाल दी। उन्होंने कहा कि सच सामने लाने के लिए उनका, अंकिता के माता-पिता का, पुष्पदीप का और जेल में बंद पुलकित आर्य का नार्को टेस्ट कराया जाए। जानकारों का मानना है कि यह पूरा घटनाक्रम मामले की दिशा और दशा भटकाने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है, ताकि जनभावनाओं को उलझाया जा सके। हालांकि, दोस्तो तकनीकी रूप से देहरादून के राजपुर थाने में जो जीरो एफआईआर दर्ज हुई है, उसे घटनास्थल हरिद्वार होने के कारण आगे की जांच के लिए हरिद्वार कोतवाली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। यानी राजपुर थाने में विनोद आर्य का पहुंचना महज एक सियासी और मीडिया स्टंट बनकर रह गया, क्योंकि केस की असली जांच और गिरफ्तारी का अधिकार अब हरिद्वार पुलिस के पास है। दोस्तो सवाल बहुत सीधा और गंभीर है—पहले एफआईआर दर्ज करने में देरी क्यों हुई? जब विपक्ष ने पीएचक्यू घेरा, तभी पुलिस क्यों हरकत में आई? और अब जब मुकदमा दर्ज हो गया है, तो विनोद आर्य के इस ‘सरेंडर ड्रामे’ के पीछे किसका दिमाग काम कर रहा है? क्या वाकई हरिद्वार पुलिस बिना किसी दबाव के विनोद आर्य और उनके वकील पर सख्त कार्रवाई करेगी, या फिर रसूख और सियासी शह के आगे पीड़ित परिवार को एक बार फिर सड़कों पर उतरना पड़ेगा? आपकी इस पूरे मामले पर क्या राय है, कमेंट करके जरूर