रामनगर आरटीओ कार्यलय में उस समय हड़कंप मच गया जब CM raids Ramnagar ARTO office मुख्यमंत्री पुष्कर धामी वहां अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के होश फाख्ता हो गए। सीएम धामी के पहुंचने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। बता दे, आज दोपहर के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक एआरटीओ कार्यालय में छापा मारने पहुंच गए। जैसे ही मुख्यमंत्री एआरटीओ कार्यालय पहुंचे तो यहां भी भगदड़ मच गई। सीएम धामी के एआरटीओ कार्यालय पहुंचने की भनक लगते ही एजेंट अपनी-अपनी दुकानों की शटर गिराकर मौके से रफूचक्कर हो गए। सीएम पुष्कर धामी ने एआरटीओ कार्यालय में सभी अभिलेखों की जांच की। इस दौरान वाहनों के पंजीकरणों में लापरवाही बरतने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके अलावा रामनगर और आस पास के क्षेत्र में नशे में वाहन चलाने व ओवरलोडिंग के मामले में भी सीएम धामी खासे नाराज नजर आए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players