पीएम मोदी के 14 अप्रैल के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि पीएम मोदी का देहरादून में स्वागत है लेकिन वह उम्मीद करते है कि वो प्रदेश के स्थिति , केदारनाथ मंदिर में हुए सोने चोरी और बहन अंकिता भंडारी पर भी दो शब्द जरूर बोले। साथ ही उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उत्तराखंड का पानी और उत्तराखंड की जवानी को लेकर जो उनके द्वारा वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि हम और प्रदेश की जनता उनसे उम्मीद करती है कि पीएम मोदी इन सब के बारे में भी कुछ बोले।