टिहरी झील में वॉटर स्पोर्ट्स का धमाकेदार आगाज! वॉटर स्पोर्ट्स शुरू | Uttarakhand News

Spread the love

टिहरी बांध की झील 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स का आगाज आज से हो गया है वॉटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल किया। Tehri Lake 25th All India Police Water Sports मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने के कारण वर्चुअल के माध्यम से उन्होंने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताएं 8 से 12 अप्रैल तक चलेगी। टिहरी झील में आईटीबीपी के द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में देश भर के 13 राज्यों की 19 टीमों के करीब 435 खिलाड़ी प्रतिभा कर रहे हैं। जिसमें 299 पुरुष एंव 139 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं।

टिहरी झील में आयोजित होने वाली 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर (पुरूष/महिला)  कोटी कालोनी स्पोर्ट्स एकेडमी में ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता में कायकिंग,कैनोइंग, रोईंग की कराई जा रही। करीब 52 इवेंट में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे। देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्रीय पुलिस बलों से विभिन्न राज्यों की पुलिस टीमों के द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा,आईटीबीपी के,एडीजी, संजय गुंज्याल,आईजी मनु महाराज,डीएम नितिका खंडेलवाल,एसएसपी श्वेता चौबे।