कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने बीजेपी को किया समर्थन, अनिल बलूनी के लिए मांगे वोट

अनुकृति गुसाईं ने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को समर्थन देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने जनता से अनिल बलूनी के पक्ष में वोट देने की अपील की है।

Share

19 अप्रैल को उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं, जिसको लेकर सभी राजनेता जनता से वोट देने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। Uttarakhand Lok Sabha Elections इसी बीच कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को समर्थन देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने जनता से अनिल बलूनी के पक्ष में वोट देने की अपील की है। अनुकृति ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा को अपना समर्थन दे रही हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है। उन्होंने कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बना है। इसके अलावा अनुकृति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते यूसीसी को लागू करना उनकी बड़ी उपलब्धि करार दिया है।

अनुकृति गुसाईं के वीडियो जारी करने के बाद भाजपा के गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पेज पर वायरल किया है। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने बीते दिनों कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से अनुकृति के भाजपा ज्वाइन करने की खबरें सामने आनें लगी। हालांकि अब तक उनकी भाजपा में एंट्री नहीं हो पाई है। इस बीच अनुकृति ने प्रचार के अंतिम दिन एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी, सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और गढ़वाल से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की जमकर तारीफ की। अनुकृति गुसाईं कांग्रेस की टिकट पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होंने लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव लड़ा था। अनुकृति गुसाईं मॉडलिंग की दुनिया से राजनीति में आई। तो हरक सिंह रावत के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद पार्टी ने लैंसडाउन से विधानसभा का टिकट दिया। चुनाव हारने के बाद भी अनुकृति पौड़ी गढ़वाल से लेकर कई क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इस बीचबीते दिनों उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।