प्रचार के आखिरी दिन हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी की चुनावी रैली, प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में चुनावी कमान संभाली। जहां उन्होंने रोड शो कर नैनीताल उधमसिंह नगर संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए वोट मांगे।

Share

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आज शाम 5 बजे से सभी पार्टियों के प्रचार-प्रसार थम गया है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी राजनैतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झौंक दी है। CM Pushkar Dhami Roadshow Haldwani बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में चुनावी कमान संभाली। जहां उन्होंने रोड शो कर नैनीताल उधमसिंह नगर संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए वोट मांगे। जिसमें सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। भारी सुरक्षा के बीच सीएम धामी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान सीएम धामी ने लोगों पर फूल बरसाए तो वहीं लोगों ने भी उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार फिर से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीट बीजेपी जीतने जा रही है।

ने कहा कि इस बार फिर पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का जनता मन बन चुकी है। उन्होंने सरकार की कई उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में राम का मंदिर बन गया है, जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम विराजमान हैं। ये बात हम देशवासियों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए कई लोगों ने कुर्बानियां दी हैं, उन कुर्बानियों को भी हम लोगों को समझना है। इसके अलावा सीएम धामी ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं के बदौलत देश आज तेजी से विकास कर रहा है। आज देश को अगर तेजी से विकास करना है तो मोदी सरकार को फिर से लाना है। उन्होंने कहा कि रंगीली नाकुरी अपनी सांस्कृतिक और अपनी वीरता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कामों को आगे बढ़ाने का काम अजय टम्टा ने किया है। देवभूमि उत्तराखंड के हर व्यक्ति को 400 पार के नारे को पूरा करना है।