हल्द्वानी: देशभर के साथ उत्तराखंड में भी एक बार फिर से कोरोना ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वही, हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव पांच माह की एक बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमा और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ अरुण जोशी ने बताया कि बच्चे को निमोनिया समेत अन्य शारीरिक दिक्कत भी थी। करीब सात माह बाद कोरोना से किसी की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 5 माह की बच्ची को माता-पिता ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जिसको निमोनिया और गैस्ट्रो की शिकायत थी। बच्ची के परिजन नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर के रहने वाले हैं। बच्ची का 2 दिनों से इलाज चल रहा था, लेकिन आज शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, बच्ची कोविड एंटीजन टेस्ट की जांच में पॉजिटिव पाई गई थी। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उत्तराखंड में तेजी से बढ़ते कोरोना केसों ने सरकार से लेकर स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों से रोजाना 100 से ज्यादा से केस सामने आ रहे हैं। जबिक, कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 348 पहुंच गई है। ऐसे में अंदाजा सहज लगाया जा सकता है कि यदि कोरोना की सैंपलिंग बढ़ाई जाए तो केस और भी ज्यादा आ सकते हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players