Gourikund landslide update: केदारनाथ यात्रा पड़ाव के गौरीकुंड हादसे में अब तक 8 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि अभी भी 15 लोग लापता हैं। मंगलवार को लापता लोगों के सर्च अभियान के 12वें दिन एक लड़की का शव मुनकटिया के पास नदी के किनारे बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। शेष 15 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें शामिल हैं। बता दें कि 3 अगस्त की रात को गौरीकुंड में चट्टान टूटने से तीन दुकानें ध्वस्त हो गई थी। इन दुकानों के भीतर 23 लोग सो रहे थे। इन सभी लोगों के मंदाकिनी नदी में समाने के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन 3 शव बरामद किए गए, जबकि सातवें दिन दो शव बरामद किए गए। इसके बाद रेस्क्यू अभियान के नौवें दिन दो शव और बरामद किए गए और आज अभियान के 12वें दिन एक शव बरामद किया है। इस तरह अभी तक कुल 8 शव बरामद कर लिए गए हैं और 15 लोगों की तलाश जारी है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players