दोस्तो क्या उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी होमस्टे योजना में भ्रष्टाचार ने सेंध लगा दी है? क्या सरकारी अनुदान दिलाने के नाम पर रिश्वत का खेल चल रहा है? आखिर वायरल हुए एक वीडियो ने ऐसा क्या दिखा दिया कि पर्यटन विभाग को एक बड़े अधिकारी को तत्काल सस्पेंड करना पड़ा? मै बताउंगा आपको कैसे खुली एक बड़े घोटाले की पोल और कैसे एक पर्यटन अधिकारी कर रहा था बड़ा खेल। दोस्तो उत्तराखंड के पर्यटन विभाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई होमस्टे योजना के अनुदान के बदले कथित तौर पर रिश्वत मांगने से जुड़े एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद की गई है। मामले का संज्ञान लेते हुए पर्यटन सचिव धीराज सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए हैं, जबकि अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र भंडारी को पूरे प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या होमस्टे योजना में अनुदान के नाम पर वाकई भ्रष्टाचार हो रहा था? पहले आप वो वाला वीडियो देखिए जिसके वायरल होने के बाद अधिकारी पर गिर गई गाज।
जी हां दोस्तो ये वीडियो देहरादून में होम-स्टे पंजीकरण के नाम पर ₹2 लाख रिश्वत मांगने का आरोप का है। पीड़ित का दावा है कि रिश्वत देने के वीडियो और ऑडियो साक्ष्य मौजूद हैं। मामले के सामने आने के बाद शासन ने जिला पर्यटन अधिकारी को आनन-फानन में सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच जारी है। दोस्तो उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी (डीटीडीओ) बृजेन्द्र पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर प्रसारित उन वीडियो और सूचनाओं के आधार पर की गई है, जिनमें दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना के तहत अनुदान राशि जारी करने के एवज में भ्रष्टाचार किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।
दोस्तो खास बात यह है कि परिषद ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए न केवल अधिकारी को निलंबित किया है, बल्कि पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी बैठा दी है। दूसरे वाले आदमी की (08.35-09.33 ) दोस्तो ये मामला दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना से जुड़ा हुआ है। यह योजना राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को होम-स्टे विकसित करने के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन उसी में बड़ा खेल हो रहा है। हालांकि इस पूरे मामले की जांच चल रही है। देहरादून जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय सस्पेंड सचिव पर्यटन धीराज सिंह ने ब्रजेंद्र पांडेय को किया सस्पेंडहोम स्टे योजना के अनुदान में रिश्वत मांगने का विडिओ हुआ वायरल। वायरल वीडियो का सचिव पर्यटन ने लिया संज्ञान। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र भण्डारी हुए जांच अधिकारी नामित आगे इस मामले क्या होता है बताउंगा आपको लेकिन आप क्या कहेगे