उत्तराखंड में बारिश का कहर, उफान पर अलकनंदा | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जन-जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है, नदियां उफान पर हैं। अलकनंदा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ ही उसका रौद्र रूप लोगों में चिंता का कारण बन गया है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रुद्रप्रयाग के बेलनी पुल के नीचे स्थापित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा छाती तक उफनती जलधारा में समा गई है। प्रतिमा के चारों ओर तेज वेग से बहता पानी मानसून की भयावह तस्वीर बयां कर रहा है। सिरोबगड़ में लैंडस्लाइड से चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है।