आईटी कर्मचारी के साइबर ठगी का शिकार होने का मामला सामने आया है। अभिषेक गुप्ता निवासी ओल्ड नेहरू कॉलोनी ने सात फरवरी को इंटरनेट पर एक वेबसाइट देखी। वहां मिले लिंक पर एस्कॉर्ट सर्विस के रूप में युवती बुलवाने के लिए संपर्क किया।
इसके बाद अभिषेक वेबसाइट पर एक के बाद जानकारी देता रहे। सर्विस के लिए पहले भुगतान करने के लिए कहा गया। जिस पर अभिषेक ने 550 रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसके बाद कुछ युवतियों की फोटो भेजकर उसे एक को पसंद करने को कहा गया। जैसा -जैसा करने को कहा गया आईटी कर्मचारी साइबर ठगों के अनुसार जानकारी देता चला गया।