उत्तराखंड कांग्रेस में मचे अंदरूनी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) को विपक्ष पर हमला करने का एक बड़ा मौका मिल गया है। असल में, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और एक पत्र जारी कर अनुशासन बनाए रखने व स्वतंत्र कार्यक्रम रोकने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद हरीश रावत ने अपनी यात्रा जारी रखी, जिससे कांग्रेस की गुटबाजी पूरी तरह सतह पर आ गई है। इसी अंदरूनी खींचतान को लेकर देहरादून में सत्तारूढ़ भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है और कटाक्ष कर रही है कि कांग्रेस में ‘तीसरी हार’ की बिसात बिछ रही है। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री जोत सिंह बिष्ट और अन्य भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कुमारी शैलजा उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘लगातार तीसरी बार हार की बिसात’ बिछाने के लिए कटिबद्ध हैं। भाजपा का कहना है कि जो पार्टी आपस में मिलकर एक रैली का रूट तक तय नहीं कर पा रही, वह चुनावी मुकाबला क्या करेगी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players