देहरादून जमीन रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड केपी सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं?

सहारनपुर जेल में बंद देहरादून में हुए रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड केपी सिंह की गुरुवार को मौत हो गई।

Share

देहरादून में हुए रजिस्ट्री फर्जीवाड़े मास्टरमाइंड केपी Dehradun Land Registry fraud mastermind KP Singh died in Saharanpur (कंवर पाल) सिंह की आज गुरुवार 19 अक्टूबर को मौत हो गई। केपी सिंह यूपी की सहारनपुर जेल में बंद था। सुबह की केपी सिंह की तबीयत बिगड़ी थी। पहले उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सहारनपुर जेल प्रशासन ने केपी सिंह की मौत को सामान्य बता रही है लेकिन केपी सिंह की इस तरह अचानक हुई रहस्यमयी मौत से कई सवाल खड़े हुए हैं।

बता दे, इससे पहले इस मामले से जुड़े तीन लोगों की मौत पर पुलिस पहले ही संदेह जता चुकी है। इससे पहले तीन बाइंडर की बीते चार सालों में मौत हुई है। दो की शराब पीने और एक का एक्सीडेंट हुआ था। पुलिस ने जब इन मौतों का कारण जानने को जांच की तो पता चला कि तीनों में से किसी का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। अब केपी सिंह की जेल में मौत सामान्य बताई जा रही है। यह किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है इसके सवाल पुलिस को ढूंढना चुनौती से कम नहीं है। बता दें कि, बीते दिनों रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मामले में देहरादून पुलिस ने केपी सिंह को गिरफ्तार किया और सहारनपुर कोर्ट में पेश करने के बाद बी वारंट पर देहरादून लेकर आई थी। अब अचानक ऐसी मौत हो जाना कई सवाल खड़े करता है।