राजधानी देहरादून में पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने और अपराध नियंत्रण पर सख्त निगरानी रखने के लिए पुलिस कप्तान ने थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में व्यापक बदलाव किए हैं। Dehradun Police Transfer वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र डोबाल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 उपनिरीक्षकों (SI) व अपर उपनिरीक्षकों (ASI) के तबादले कर दिए हैं। एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 19 सब-इंस्पेक्टर और 3 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वसंत विहार से कैंट, उप निरीक्षक ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार और उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है। राजीव धारीवाल को सहसपुर से वसंत विहार, मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेल नगर थाना और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेल नगर भेजा गया है। इसके अलावा प्रमोद शाह को पटेल नगर से कोतवाली नगर, दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी, रवि प्रसाद कवि को प्रेमनगर से एसआईएस शाखा और अमन चड्ढा को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया है।
सोमवीर को एसआईएस शाखा से रायपुर, जसपाल गुसाईं को एसआईएस शाखा से सहसपुर, मुकेश नेगी को वसंत विहार से ऋषिकेश थाना, विनेश कुमार को त्रिवेणीघाट चौकी से एम्स ऋषिकेश चौकी और देवेंद्र पंवार को एम्स ऋषिकेश चौकी से त्रिवेणीघाट चौकी भेजा गया है। वहीं सचिन पुंडीर को पुलिस लाइन से डोईवाला, मुकेश कुमार को प्रेमनगर से रायवाला, जगदंबा प्रसाद को रायवाला से प्रेमनगर और चंद्रशेखर नौटियाल को विकासनगर से प्रेमनगर तैनाती दी गई है। अपर उप निरीक्षक देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेल नगर और मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेंटाउन भेजा गया है।