मानसून की दस्तक के साथ ही नगर निगम देहरादून भी एक्टिव मोड़ में काम करने का दावा कर रहा है. मानसून के साथ ही शहर में जलभराव और कई अन्य परेशानियां भी खड़ी हो जाती है. जिसको देखते हुए नगर निगम देहरादून के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी टीमों को मैदान में उतारा हुआ है. साथ ही नदी नालो की सफाई का अभियान भी युद्ध स्तर पर जारी है।