देवप्रयाग में BJP के विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट, और फिर जूते से मारने के आरोप ने खड़ा कर दिया बड़ा सियासी तूफान! कीर्तिनगर पुल पर आखिर उस दिन हुआ क्या था? एक तरफ सड़क हादसे की कहानी, दूसरी तरफ विधायक के PRO पर मारपीट का गंभीर आरोप! अब वायरल वीडियो में विधायक से माफी मांगने की मांग हो रही है। सवाल है—आखिर इस पूरे विवाद का सच क्या है? दोस्तो क्या उत्तराखंड में माननीय की गाड़ियों के आगे आम जनता की गरिमा की कोई कीमत नहीं बची? या फिर एक सीधे-साधे सड़क हादसे को मोहरा बनाकर किसी जनप्रतिनिधि को फंसाने की एक बहुत बड़ी और गहरी साजिश रची जा रही है? यह तीखे सवाल हम इसलिए उठा रहे हैं, क्योंकि बद्रीनाथ हाईवे पर, देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का 2 नवम्बर 2026 को एक्सीडेंट क्या हुआ, उत्तराखंड की सियासत में एक ऐसा वीडियो बम फूट गया है जिसने हड़कंप मचा दिया है! एक तरफ रॉन्ग साइड से गाड़ी ठोकने का दावा है, तो दूसरी तरफ सरेआम ड्राइवर भाई को जूतों से पीटने का बेहद शर्मनाक आरोप! आखिर क्या है कीर्तिनगर पुल के पास हुए इस बवाल का असली सच? दोस्तो पूरी कहानी शुरू होती है सोमवार सुबह, जब देवप्रयाग विधायक विनोद डारी की कार कीर्तिनगर पुल के पास से गुजर रही थी। तभी अचानक सामने से आ रही एक गाड़ी से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि विधायक की गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और विधायक कंडारी को भी शरीर पर हल्की चोटें आईं। शुरुआती खबरों में कहा गया कि गलत दिशा यानी रॉन्ग साइड से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने विधायक की चलती गाड़ी को टक्कर मार दी।
गनीमत रही कि विधायक की जान बच गई, लेकिन कहानी यहाँ खत्म नहीं होती, बल्कि असली ड्रामा तो इस एक्सीडेंट के ठीक बाद शुरू होता है दोस्तो हादसे के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा दावा आग की तरह फैल गया, जिसने सबको हैरान कर दिया! आरोप लगा कि एक्सीडेंट के बाद विधायक विनोद कंडारी के पीआरओ (PRO) और उनके लोगों ने आपा खो दिया। आरोप है कि देवप्रयाग विधानसभा के ही एक स्थानीय ड्राइवर भाई को सरेआम जूतों से पीटा गया! इस खबर के बाहर आते ही उत्तराखंड क्रांति दल यानी यूकेडी (UKD) सड़कों पर उतर आया। विपक्ष ने इसे सीधे-सीधे सत्ता के नशे में चूर नेताओं की गुंडागर्दी करार दे दिया। स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया कि आखिर एक गरीब और स्थानीय ड्राइवर पर हाथ उठाने का हक इन रसूखदारों को किसने दिया? इस जलते हुए विवाद में घी डालने का काम किया सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक नए और बेहद आक्रामक वीडियो ने! इस वीडियो में सीधे विधायक विनोद कंडारी को घेर कर तीखे और सीधे सवाल दागे जा रहे हैं। वीडियो में चिल्लाते हुए सुना जा सकता है—’आप स्वयं गाड़ी ठोकते हैं और स्वयं जूते मारने का आरोप लगाते हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे! देवप्रयाग की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी। सार्वजनिक तौर पर माफी मांगिए!’ इस वीडियो ने विधायक के उस दावे पर सीधे सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं, जिसमें दूसरी गाड़ी को कसूरवार बताया जा रहा था। हालांकि, दोस्तो इस पूरे मामले पर विधायक विनोद कंडारी और उनके समर्थकों का साफ कहना है कि ये वीडियो राजनीतिक विरोधियों द्वारा उनकी छवि को खराब करने के लिए एडिट करके वायरल किए जा रहे हैं। उनका दावा है कि गलती पूरी तरह सामने वाले वाहन चालक की थी जो गाड़ी चलाना सीख रहा था और गलत तरीके से ब्रेक मारने के कारण हादसा हुआ। लेकिन सवाल फिर भी वही है। क्या एक्सीडेंट के बाद सच में जूतों से मारपीट हुई थी? क्या पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले की निष्पक्ष जांच कर पाएगी? दोस्तो बात चाहे गाड़ी ठोकने की हो या फिर जनता के किसी प्रतिनिधि द्वारा या उसके रसूखदार स्टाफ द्वारा एक आम नागरिक का अपमान करने की—सच सामने आना ही चाहिए। क्या इस पूरे घटनाक्रम पर विधायक विनोद कंडारी को जनता के सामने आकर खुद स्थिति साफ करनी चाहिए और स्पष्टीकरण देना चाहिए? इस पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।